मां वैष्णो देवी के जागरण पर कलश शोभायात्रा
मां वैष्णो देवी मंदिर, खेतराजपुर के 32 वें वार्षिकोत्सव के अवसर पर शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 08 Feb 2019 09:07 PM (IST)Updated: Fri, 08 Feb 2019 09:07 PM (IST)
संवाद सूत्र, संबलपुर : मां वैष्णो देवी मंदिर, खेतराजपुर के 32 वें वार्षिकोत्सव के अवसर पर शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। मां वैष्णो देवी ट्रस्ट की ओर से सुबह आराध्य देवी मां समलेश्वरी की पूजा अर्चना कर निकली शोभायात्रा में सैकड़ों महिलाएं शामिल होकर महानदी से कलश में जलभर कर बड़ा बाजार श्री अग्रसेन चौक होते हुए मां वैष्णो देवी मंदिर पहुंची। यहां विधि-विधान से कलशों को पूजा स्थल पर स्थापित किया गया। शाम को मंदिर में पूजा अर्चना के बाद भजन संध्या का कार्यक्रम आयोजित रहा। शनिवार की शाम मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें