पति प्रताड़ित महिलाओं ने डीएम और एसपी से की न्याय की गुहार
करीब एक महीने पहले स्थानीय नेल्सन मंडेला चौक निकटस्थ महानदी द्वितीय ब्रि
संवाद सूत्र, संबलपुर : करीब एक महीने पहले, स्थानीय नेल्सन मंडेला चौक निकटस्थ महानदी द्वितीय ब्रिज के ऊपर से कूदकर खुदकुशी करने की कोशिश करने वाली दो प्रताड़ित महिलाओं ने संबलपुर जिलाधीश और पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार और सहायता का अनुरोध किया है। अलग-अलग समुदाय में प्रेम विवाह कर दोनों अब अपने भविष्य को लेकर चिता में हैं। प्रताड़ित महिलाओं में एक अल्पसंख्यक समुदाय की है और एक बच्चे की मां है।
गुरुवार की दोपहर पति और परिवार द्वारा प्रताड़ित इन दोनों महिलाओं जिलाधीश और पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर अपना दुखड़ा सुनाया। दोनों ने अफसोस जताया कि उन्होंने अपने-अपने पति के खिलाफ पुलिस थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराया है, लेकिन अबतक न्याय नहीं मिला है। ऐसे में उनका भविष्य अनिश्चित सा नजर आ रहा है। अल्पसंख्यक समुदाय की महिला ने पति द्वारा चोरी किए गए सोने के गहनों के भी अबतक नहीं मिलने पर चिता जताई। जिलाधीश और पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच के बाद उचित कार्रवाई और न्याय दिलाने का आश्वासन दोनों महिलाओं को दिया।
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरपुर की अल्पसंख्यक समुदाय की एक महिला अपने पति को छोड़कर अपने बच्चे को साथ लेकर अलग समुदाय के प्रेमी के पास चली आई थी। उसका प्रेमी भारतीय खाद्य निगम में अधिकारी है और संबलपुर जिला में पदस्थ है। उधर, संबलपुर जिला के सासन इलाके में रहने वाली ब्राह्मण समुदाय की युवती अपने परिवार को छोड़ संबलपुर के एक अल्पसंख्यक समुदाय के युवक से प्रेमविवाह कर लिया। अब दोनों महिलाओं ने अपने सपने पति और परिवार के लोगों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।