राखी बनीं अध्यक्ष और संतोष सचिव
नवचेतना महिला शाखा की ओर से खेतराजपुर के कृृष्णानगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर परिसर में होली मिलन कार्यक्रम आयेाजित किया गया।
संवाद सूत्र, संबलपुर : नवचेतना महिला शाखा की ओर से खेतराजपुर के कृृष्णानगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर परिसर में होली मिलन के साथ वर्ष 2019- 2020 के लिए नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। इसमें राखी भालोटिया को अध्यक्ष और संतोष अग्रवाल को सचिव चुना गया। इसके अलावा निर्मला पंसारी उपाध्यक्ष, रश्मि अग्रवाल कोषाध्यक्ष समेत स्वीटी गर्ग और सीमा अग्रवाल को डांडिया संयोजिका, बिदु अग्रवाल और पूनम अग्रवाल को सावन मेला संयोजिका, उमा अग्रवाल को वृक्षारोपण संयोजिका, रीना भालोटिया को अमृतधारा संयोजिका, सोनल तायल को रक्तदान संयोजिका, आशा अग्रवाल को नेत्रदान संयोजिका, सपना पंसारी और प्रियंका अग्रवाल को युवा विकास संयोजिका, सोनल तायल और रीना भालोटिया को दीवाली मिलन संयोजिका, उमा अग्रवाल और रीना जैन को सावन सिघारा संयोजिका एवं गायत्री ओझा और अनीता अग्रवाल को मीडिया प्रभारी चुना गया। इस चुनाव में गायत्री ओझा, सपना, सरिता और ममता चुनाव अधिकारी रहीं। नई अध्यक्ष राखी भालोटिया ने कहा कि नई कार्यकारिणी समाज और महिला सशक्तीकरण, महिलाओं के मौलिक और सरकारी अधिकार के प्रति उन्हें जागरूक करने समेत अन्य सामाजिक और जनहित कार्यक्रम जारी रहेगा।