गुरु की वंदना कर जताई अपनी श्रद्धा
गुरु पूर्णिमा के पवित्र अवसर पर विभिन्न स्थानों में गुरु वंदना के ि
By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Jul 2017 05:55 PM (IST)Updated: Sun, 09 Jul 2017 05:55 PM (IST)
जागरण संवाददाता, संबलपुर :
गुरु पूर्णिमा के पवित्र अवसर पर विभिन्न स्थानों में गुरु वंदना के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किया गया गया। शिष्यों ने श्रद्धा व भक्ति के साथ अपने गुरु का स्मरण करते हुए उनकी पूजा की और उनका सम्मान किया।
स्थानीय खेतराजपुर स्थित दुर्गा मंगलम परिसर में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के संबलपुर शाखा की ओर से गुरु पूजा महोत्सव आयोजित रहा। इस महोत्सव में आशुतोष महाराज से शुरू यह कार्यक्रम अपराह्न तक जारी रहा जिसमें चंद्रप्रभा भारती, रागिनी भारती, सुमन भारती, विदुषी भारती, निवेदिता भारती, एस भारती, एच भारती, विचित्र भारती, स्मिता भारती और पुष्पांजलि भारती विशेष रूप से उपस्थित रहकर गुरु-शिष्य परंपरा और गुरु पूजन के महत्व पर प्रकाश डाला।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें