महात्मा गांधी के सपने को करें साकार : डॉ. सुब्बाराव
नेशनल यूथ प्रोजेक्टर, झारसुगुड़ा की ओर से महात्मा गांधी की 150वीं जयंती स्थानीय एक होटल में मनायी गई। इसमें मुख्य अतिथि ने उपस्थित लोगों से राष्ट्रपिता के सपनों को साकार करने का आह्वान किया।
संसू, झारसुगुड़ा : नेशनल यूथ प्रोजेक्टर, झारसुगुड़ा की ओर से महात्मा गांधी की 150वीं जयंती गुरुवार को स्थानीय एक होटल में मनायी गई। इसमें बतौर मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. एसएस सुब्बाराव ने कहा कि भारत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व स्वामी विवेकानंद का देश है। आज भी पूरा विश्व इनके आदर्शो को मानता है। परिवर्तित परिस्थिति में देश की एकता अखंडता को क्षति पहुंचाने के लिए जाति-धर्म को लेकर विभाजन उत्पन्न किया जा रहा है। जाति धर्म के नाम पर लगातार ¨हसा हो रही है। राष्ट्रपिता की 150वीं जयंती वर्ष में ¨हसा, भ्रष्टाचार, नशामुक्त भारत के गठन के लिए हमें संकल्प लेना होगा। गांधीजी ने जो सपना भारत के लिए देख था उसे पूरा करना है। सभी धर्म-जाति के लिए आदर व सम्मान बनाना है। आगामी दिनों में विश्व शांति के लिए भारत वर्ष को नेतृत्व लेना होगा। शांति सदभाव को नष्ट करने के लिए जाति धर्म को लेकर जो विभाजन का प्रयास किया जा रहा है। उसे खत्म करने के लिए देश की युवा पीढ़ी को आगे आने होगा। विश्व में जो स्थान भारत में सर्वधर्म समन्वय को लेकर प्राप्त किया है उसे अक्षुण्ण रखने का हमें प्रयास करना होगा। इस सर्वधर्म प्रार्थना सभा में राज्य शाखा के सचिव प्रचंड जायसवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष चौहान ने भी विचार रखे।