झूठ बोलकर कांग्रेस को किया जा रहा बदनाम : गुरु
अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 134वां स्थापना दिवस नगर में धूमधाम के साथ मनाया गया।
संवाद सूत्र, संबलपुर : अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित सभा में जिला कांग्रेस के नेताओं ने झूठ बोलकर पार्टी को बदनाम और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के इतिहास को विकृत किये जाने की कोशिश पर अफसोस जताया है। आरोप लगाया है कि ऐसा कर युवा पीढ़ी को भ्रमित किया जा रहा है। बावजूद इसके लोगों का कांग्रेस पर विश्वास है और लोग कांग्रेस के साथ हैं और आगे भी रहेंगे।
शनिवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में पार्टी का 134 वां स्थापना दिवस मनाया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अश्विनी गुरु की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह में झंडोतोलन के बाद नेताओं ने देशहित के लिए अपना बलिदान देने वाले नेताओं को याद करते हुए उनके प्रति श्रद्धांजलि अíपत की। इस अवसर पर सुरेश्वर मिश्र, जगदीश नंद, रवि पाणिग्राही, दुर्योधन गर्डिया, निरंजन त्रिपाठी, प्रेमप्रकाश साहनी, अशोक बेरिहा, सुतापा मित्र, सुरेखा साहू, शिवव्रत प्रधान, शूरमा साहू, सुमित षाड़ंगी, दीनबंधु परिड़ा, त्रिलोचन पुरोहित, प्लावन बहिदार, विकास बेहरा, मनोरंजन दास, अनंत होता, शरत महापात्र, कृष्णचंद्र बाबू, चित्तरंजन देबता, सदानंद धल, मोहम्मद मुख्तार, शेख शोहिन, रेनू करीम, सस्मिता देहुरी, परीक्षित नायक, गोपाल पंडा, हरिश्चन्द्र, नियति सेन, शेख हासिम , भीष्म स्वाईं, नव भव और मुश्तफा उपस्थित थे।