चार दिन बाद भी दो वर्षीय लिपुन सबर का सुराग नहीं
संवाद सूत्र संबलपुर चार दिन बाद भी दो वर्षीय मासूम लिपुन सबर का पता नहीं चलने से माता-पिता के
संवाद सूत्र, संबलपुर : चार दिन बाद भी दो वर्षीय मासूम लिपुन सबर का पता नहीं चलने से माता-पिता के साथ जुजुमुरा पुलिस की चिता बढ़ने लगी है। अनहोनी की आशंका से माता- पिता और परिवार के लोग ईश्वर से उसकी सलामती की दुआ मांग रहे हैं। जबकि पुलिस के साथ चाइल्डलाइन के कार्यकर्ता आसपास के कुएं, तालाब तक में मासूम की तलाश कर निराश हो चुके हैं।
बता दें, संबलपुर जिला के जुजुमुरा थाना अंतर्गत गईलगुडी गांव के भ्रमर सबर का बड़ा बेटा दो वर्षीय लिपुन शुक्रवार को घर के पास एक अन्य बच्चे के साथ खेल रहा था। तभी बारिश शुरु हो गई दोनों बच्चे अपने घर की ओर भागे। दूसरा बच्चा तो अपने घर पहुंच गया, लेकिन लिपुन कहीं लापता हो गया। मामले में सरपंच रामचंद्र पधान और गांव के लोग जुजुमुरा थाना पहुंचकर थानेदार बिस्वाल से मुलाकात कर शीघ्र ही बच्चे का पता लगाने की मांग की। इस घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है।