आइटीबीपी का हेड कांस्टेबल दहेज उत्पीड़न में गिरफ्तार
इंडो-तिब्बत बार्डर पुलिस (आइटीबीपी) के हेड कांस्टेबल निरंजन बारिक को संबलपुर महिला थाना पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया है।
संसू, संबलपुर : इंडो-तिब्बत बार्डर पुलिस (आइटीबीपी) के हेड कांस्टेबल निरंजन बारिक को संबलपुर महिला थाना पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया है। हालांकि आरोपित हेड कांस्टेबल निरंजन ने पत्नी द्वारा लगाए आरोपों को गलत बताते हुए खुद को बेकसूर बताया है।
महिला थाना प्रभारी तारावती प्रधान के अनुसार, निरंजन बारिक का विवाह वर्ष- 2006 में रीना बारिक के साथ हुआ था। पत्नी रीना ने आरोप लगाया है कि विवाह के कुछ महीने बाद ही निरंजन उस पर शारीरिक और मानसिक अत्याचार करने समेत मायके से एक लाख रुपये दहेज लाने को कहता था। वह कई वर्षो तक निरंजन का अत्याचार सहती रही। जब सहने की सीमा खत्म हो गयी तब उसने पति के खिलाफ महिला थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया। इसी आधार पर निरंजन को गिरफ्तार किया गया।