Move to Jagran APP

संबलपुर में भी चक्रवात पेथाई का असर

दक्षिण बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र से उत्पन्न चक्रवात 'पेथाई' का असर संबलपुर भी दिख रहा है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Dec 2018 08:51 AM (IST)Updated: Mon, 17 Dec 2018 08:51 AM (IST)
संबलपुर में भी चक्रवात पेथाई का असर

संसू, संबलपुर : दक्षिण बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र से उत्पन्न चक्रवात 'पेथाई' का थोड़ा असर संबलपुर में भी दिख रहा है। पिछले दो दिनों से मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। दिन समय सूरज की तेज धूप का असर कम हुआ है। सुबह और शाम के समय अचानक से ठंडी हवा बहने लगती है। रविवार की शाम यहां हल्की बारिश भी हुई। मौसम विभाग की मानें तो इस चक्रवात का असर ओडिशा के कुछ जिलों में पड़ सकता है। लेकिन सरकार ने ऐहतियात के तौर पर समस्त जिला प्रशासन को सजग रहने का निर्देश दिया है।

loksabha election banner

मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात पेथाई का सबसे अधिक असर पड़ोसी राज्य आंध्रप्रदेश पर पड़ेगा। आंध्रप्रदेश से सटे दक्षिण ओडिशा के कुछ जिलों में बारिश की संभावना है। रविवार और सोमवार तक इस चक्रवात का असर ओडिशा में रहेगा और इसके बाद 18 दिसंबर से शीत का प्रकोप बढ़ जाएगा और पारा नीचे खिसकना शुरू हो जाएगा। चक्रवात पेथाई को लेकर सरकार द्वारा सतर्क सूचना जारी किए जाने के बाद किसान अपना धान खलिहानों से हटाकर सुरक्षित स्थानों में ले गए हैं, जबकि मंडियों में धान की सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.