संस्कृति मंत्रालय ने की रंगबती की सराहना
संवाद सूत्र संबलपुर लहरी संस्था के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत विश्व भर में प्रसिद्ध लोकप्रिय संबलपु
संवाद सूत्र, संबलपुर : लहरी संस्था के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत विश्व भर में प्रसिद्ध लोकप्रिय संबलपुरी नृत्य-गीत 'रंगबती' को केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय की ओर से ट्वीट कर सराहना की गई है। मंत्रालय की ओर से पश्चिम ओडिशा की आराध्य देवी मां श्री समलेश्वरी की पावनभूमि में अपनी लोक संस्कृति व आदिवासी लोककला को बचाए रखने के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी सराहना की है। गौरतलब है कि हाल ही में नृत्यगुरु मोहित कुमार स्वाईं द्वारा निर्देशित संबलपुरी नृत्य-गीत रंगबती काफी चर्चा में है। इसमें पद्मिनी दोरा और राजकुमार जाल ने मिलकर रंगबती गीत को गाया है। उनके साथ हिमांशु प्रधान, सुमीत पधान, सौम्यरंजन सुना, संगीता भोई, राजश्री राऊल, वैशाली बिस्वाल, मनोज प्रधान, पद्मश्री खटेई और अजीत दास ने नृत्य किया है, जबकि वाद्ययंत्रों में चंद्रशेखर दूबे, मोहित कुमार स्वाईं, दशरथ मेहेर, दिनेश पात्र, मनोज प्रधान ने साथ दिया।