मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए एक लाख
समाजसेवा में अग्रणी भूमिका निभाने वाली झारसुगुड़ा की बीजू पटनायक सोशल एंड वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से सोमवार को मुख्यमंत्री राहत कोष में एक लाख रुपये प्रदान किये गए।
संसू, ब्रजराजनगर : समाजसेवा में अग्रणी भूमिका निभाने वाली झारसुगुड़ा की बीजू पटनायक सोशल एंड वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से सोमवार को मुख्यमंत्री राहत कोष में एक लाख रुपये प्रदान किये गए। उक्त राशि का चेक झारसुगुड़ा जिलाधीश सरोज कुमार सामल के माध्यम से प्रदान की गई। संस्था के अध्यक्ष तथा ब्रजराजनगर विधायक किशोर महंती के साथ सचिव तापस राय चौधरी, उपाध्यक्ष संदीप अवस्थी, कोषाध्यक्ष अरुण कुमार चैनी, प्रशांत जेना आदि शामिल थे। जिलाधीश को एक लाख का चेक प्रदान करते हुए महंती ने कहा कि उनकी संस्था किसी भी आपदा के समय राज्य सरकार के साथ सहयोग का हाथ बढ़ाती आई है। इस कोविड-19 महामारी से पीड़ित तथा एंफन तूफान के पीडि़तों के लिए यह राशि प्रदान की गई है। साथ ही उन्होंने पीड़ितों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।