कुष्ठ कॉलोनी में कांग्रेस ने बांटे वस्त्र
महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से नगर स्थित कुष्ठ कॉलोनी में लोगों के बीच वस्त्र का वितरण किया गया।
By JagranEdited By: Published: Thu, 04 Oct 2018 09:45 PM (IST)Updated: Thu, 04 Oct 2018 09:45 PM (IST)
संसू, संबलपुर : महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसकी शुरुआत दुर्गापाली स्थित कुष्ठ कॉलोनी में वस्त्र वितरण से की गई। जिला अध्यक्ष अश्विनी गुरु ने बताया कि यह कार्यक्रम इंदिरा गांधी की जयंती 19 नवंबर तक चलेगा। वस्त्र वितरण में आसफ अली खान, निरंजन त्रिपाठी, विजय भुइंया, सुरेखा साहू, सुतापा मित्र, जयराम बनिया, अशोक मेहेर, श्रवण मेहेर, हरिहर गुरु आदि शामिल रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें