किरमिरा में भाजपा ने लिया क्षतिपूर्ति का जायजा
संसू ब्रजराजनगर झारसुगुड़ा जिले में हाथियों का उत्पात थमने का नाम नही ले रहा है। कोला
संसू, ब्रजराजनगर : झारसुगुड़ा जिले में हाथियों का उत्पात थमने का नाम नही ले रहा है। कोलाबीरा ब्लॉक में उत्पात मचाने के बाद हाथियों ने किरमिरा प्रखंडक्षेत्र को निशाना बनाया है। बता दें मंगलवार की रात किरमिरा में कई कच्चे घरों को हाथियों ने तोड़ दिया। साथ ही घर में रखा चावल समेत अन्य अनाज भी खा गये। गुरुवार को पीड़ित परिवारों मिलने व क्षतिपूर्ति का आकलन करने के लिए भाजपा के जिलाध्यक्ष मंगल साहू प्रभावित गांव का दौरा किया। उन्होंने घूम-घूमकर टूटे हुए घरों का जायजा लिया एवं वनविभाग से पीड़ित परिवार को अविलंब आर्थिक सहायता प्रदान करने का आग्रह किया। उनके साथ पार्टी के प्रदेश सचिव टंकधर त्रिपाठी, रघुनंदन पंडा, प्रेमसेन राय, पुरुषोत्तम थिरानी तथा युवा मोर्चा के किरमिरा मंडल अध्यक्ष केतन प्रधान इत्यादि शामिल थे ।