वीर बिरसा को कांग्रेसियों ने किया नमन
आजादी की लड़ाई के विशिष्ठ आदिवासी सेनानी धरती आबा वीर बिरसा मुंडा की जयंती जिला कांग्रेस की ओर से कार्यक्रम आयोजित कर मनायी गई।
संसु, संबलपुर : आजादी की लड़ाई के विशिष्ठ आदिवासी सेनानी धरती आबा वीर बिरसा मुंडा की जयंती पर जिला कांग्रेस कार्यालय में सभा कर उन्हें याद किया गया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष अश्विनी गुरु ने बिरसा मुंडा के संघर्ष और बलिदान पर प्रकाश डालने समेत ऐसे ही बलिदानों की वजह से देश को गुलामी की जंजीर से मुक्ति मिलने की बात कही। उन्होनें अन्याय, अत्याचार के खिलाफ संघर्ष करने तथा बिरसा मुंडा की नीति व आदर्श को अपनाने का आह्वान किया। इसके उपरांत कांग्रेस नेताओं ने अईंठापाली चौक स्थित वीर बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण उन्हें नमन किया। इस कार्यक्रम में प्रभारी जिला अध्यक्ष देवेन पटेल, निरंजन त्रिपाठी, बुधरान मुंडा, सुताया मित्र, सुरेखा साहू, आशुतोष स्वांई, जयराम बनिया, विजयलक्ष्मी बेहरा, विजय भुईंया, त्रिलोचन पुरोहित, सुभाषिनी मुंडा, गीता साहू, सरोजकांत मिश्र, हरिहर गुरु, श्रवण मेहेर प्रमुख शामिल रहे।