Move to Jagran APP

हादसे में बाइकसवार तीन युवकों की मौत

संवाद सूत्र संबलपुर संबलपुर जिले के सदर थाना और कतरबगा थाना क्षेत्र में गुरुवार को दो सड़

By JagranEdited By: Published: Fri, 10 Jul 2020 05:09 PM (IST)Updated: Fri, 10 Jul 2020 05:09 PM (IST)
हादसे में बाइकसवार 
तीन युवकों की मौत
हादसे में बाइकसवार तीन युवकों की मौत

संवाद सूत्र, संबलपुर : संबलपुर जिले के सदर थाना और कतरबगा थाना क्षेत्र में गुरुवार को दो सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गयी। जबकि अन्य एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को बुर्ला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार को बुर्ला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उनके परिवार को सौंप दिया गया।

loksabha election banner

सदर पुलिस के अनुसार गुरुवार की दोपहर बाद मिर्गामुंडा गांव के निकट अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। पुलिस घटनास्थल से शव और उनकी बाइक जब्त कर घटना की जांच पड़ताल शुरू की। हालांकि अज्ञात वाहन के बारे में कुछ पता नहीं चला है।

बताया गया है कि मानेश्वर ब्लॉक अंतर्गत रासनपुर गांव का 26 वर्षीय सत्यनारायण नेटी अपने साथी 24 वर्षीय आकाश झांकर के साथ किसी काम से जुजुमुरा थाना अंतर्गत गड़गड़बाहाल गांव गया था। वहीं से दोनों बाइक से अपने गांव की ओर लौट रहे थे तभी मिर्गामुंडा गांव के समीप एक मोड़ पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गयी।

इसी तरह गुरुवार को कतरबगा थाना अंतर्गत गुलामाल गांव के निकट एक ट्रक की चपेट में आकर झारसुगुड़ा जिला के ब्रजराजनगर के 45 वर्षीय नेहरू पंचम की मौत हो गयी, जबकि उसका साथी 40 वर्षीय सुभाष संढ गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल को बुर्ला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि नेहरू और सुभाष गुलामाल गांव में अपने किसी रिश्तेदार के यहां आयोजन में शामिल होने बाइक से आ रहे थे। गुलामाल गांव के निकट एक हमप्स में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। नेहरू और सुभाष सड़क पर जा गिरे। तभी पास के एक कंपनी से निकली ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। कतरबगा पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों को इलाज के लिए बुर्ला अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टर ने नेहरू को मृत घोषित कर दिया और सुभाष को इलाज के लिए भर्ती कर लिया। पुलिस ट्रक और बाइक को जब्त कर घटना की जांच कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.