Move to Jagran APP

अस्सी का करिश्मा दिखाने फिर मैदान में अश्विनी

संभावित उम्मीदवारों की स्थानीय स्तर पर स्क्रीनिग और भुवनेश्वर एवं नई दिल्ली में स्क्रूटिनी के बाद कांग्रेस ने पार्टी उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 25 Mar 2019 07:24 AM (IST)Updated: Mon, 25 Mar 2019 07:24 AM (IST)
अस्सी का करिश्मा दिखाने फिर मैदान में अश्विनी

संवादसूत्र, सुबलपुर : संभावित उम्मीदवारों की स्थानीय स्तर पर स्क्रीनिग और भुवनेश्वर एवं नई दिल्ली में स्क्रूटिनी के बाद कांग्रेस की ओर से पार्टी उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गई है। इसमें संबलपुर विधानसभा क्षेत्र से अश्विनी गुरु को पार्टी ने मैदान में उतारा है। वर्तमान संबलपुर जिलाध्यक्ष अश्विनी गुरु के सहारे कांग्रेस अपने ढहते गढ़ में करीब 19 साल का सूखा दूर करने की कोशिश में है।

loksabha election banner

छात्र जीवन से राजनीति का सफर शुरू करने वाले अश्विनी पिछले चार दशक से कांग्रेस के साथ हैं और 1980 में कांग्रेस (आइ) की टिकट पर संबलपुर से विधायक चुने गए थे। वह विभिन्न मजदूर संगठनों से भी जुड़े रहे हैं। संबलपुर विधानसभा क्षेत्र में आखिरी बार कांग्रेस को 1995 के चुनाव में जीत मिली थी। इसके बाद से कांग्रेस को यहां जीत नसीब नहीं हुई है और कांग्रेस का संगठन भी काफी कमजोर होने लगा था। जिला अध्यक्ष बनाने के बाद अश्विनी ने कांग्रेस को संगठित करने की कोशिश शुरू की और वर्तमान कांग्रेस की हालत पहले से कुछ सुधरी है।

संबलपुर विस में कांग्रेस की जीत

1995 - दुर्गा शंकर पटनायक

1990 - दुर्गा शंकर पटनायक

1985- श्रद्धाकर सूपकार

1980 - अश्विनी गुरु कांग्रेस (आइ)

1974 - श्रीवल्लभ पाणिग्राही

1967- बनमाली बाबू

1961- बनमाली बाबू


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.