Move to Jagran APP

ओडिशा में भाजपा को करारा जवाब देगी जनता: कांग्रेस

पांच राज्यों में हुए चुनावों के नतीजों से कांग्रेस नेताओं में उत्साह है। कांग्रेस नेताओं का मानना है कि 2019 के चुनाव में कांग्रेस की सीधी टक्कर सतारूढ़ बीजद से होगी।

By Edited By: Published: Thu, 13 Dec 2018 11:08 PM (IST)Updated: Thu, 13 Dec 2018 11:08 PM (IST)
ओडिशा में भाजपा को करारा जवाब देगी जनता: कांग्रेस
ओडिशा में भाजपा को करारा जवाब देगी जनता: कांग्रेस

संबलपुर, जेएनएन। देश के पांच राज्यों में हुए चुनावों में कांग्रेस को तीन राज्यों में सरकार बनाने का मौका मिला है। इससे ओडिशा के कांग्रेस नेताओं में उत्साह है। प्रदेश कांग्रेस के नेताओं का मानना है कि 2019 के चुनाव में कांग्रेस की सीधी टक्कर सतारूढ़ बीजद से होगी और भाजपा हासिए पर होगा। बुधवार की शाम संबलपुर जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में जिला अध्यक्ष व पूर्व विधायक अश्विनी गुरु ने बताया कि पांच राज्यों में भाजपा को मिली हार का असर ओडिशा पर भी होगा। मिशन-120 का सपना देख रहे भाजपा को ओडिशा की जनता जवाब देगी।

loksabha election banner

महानदी जल विवाद पर अडियल रवैया अपनाने वाले भाजपा को ओडिशा की जनता माफ नहीं करेगी। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी को कोसने वालों को देश की जनता अब जवाब दे रही है। भाजपा अपने साढ़े चार वर्ष के विकास के बजाय चुनावी सभाओं में केवल कांग्रेस को कोसती दिखी। जनता ने भाजपा नेताओं को सुना, समझी और अपने विवेक से मतदान कर कांग्रेस को जिताया।

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मस्तान अली ने बताया कि जनता से झूठे वायदे करने वालों को जवाब मिल गया है। बड़ी बड़ी ढींगें हांकने वालों की बोलती कांग्रेस ने बंद कर दी है। तीन राज्यों में कांग्रेस को मिली जीत का सिलसिला जारी रहेगा और कांग्रेस मुक्त भारत का सपना देखने वालों का भ्रम टूटेगा। महानदी जल विवाद को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने बताया कि भाजपा की तरह कांग्रेस महानदी पर कोई हीन राजनीति नहीं करेगी और ओडिशा के हक की लड़ाई लड़ेगी।

इसी तरह पश्चिम ओडिशा में हाईकोर्ट की स्थाई खंडपीठ के मुद्दे पर उन्होंने बताया कि कांग्रेस इस पर गंभीरता से विचार कर चुनावी इश्तेहार में इसे स्थान दे सकती है। जिला अध्यक्ष गुरु ने बताया कि आगामी वर्ष में होने वाले चुनाव को देखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी दिसंबर के अंतिम सप्ताह या जनवरी के प्रथम सप्ताह में ओडिशा दौरे पर आ सकते हैं। इस दौरे के दौरान वह संबलपुर समेत पश्चिम ओडिशा के विभिन्न स्थानों में सभा को संबोधित करेंगे। कंाग्रेस के इस प्रेसवार्ता में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजकिशोर दास, जिला महासचिव निरंजन त्रिपाठी, महिला कांग्रेस की सुरेखा साहु एवं अन्य उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.