रोजगार कार्यालय में ताला जड़ भाजयुमो का प्रदर्शन
जिले में बढ़ती बेरोजगारी को लेकर भाजपा युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने शासन प्रशासन के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की हे।
By JagranEdited By: Published: Thu, 08 Nov 2018 09:05 PM (IST)Updated: Thu, 08 Nov 2018 09:05 PM (IST)
संवाद सूत्र, संबलपुर : जिले में बढ़ती बेरोजगारी को लेकर भाजपा युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने शासन-प्रशासन के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की है। बेरोजगारों को रोजगार देने में सरकार की विफलता के खिलाफ रोजगार कार्यालय के गेट पर ताला जड़कर आंदोलन किया गया। भाजयुमो नेताओं ने बेरोजगारों को जल्द नौकरी नहीं मिली तो आगे जिला बंद करने की चेतावनी दी है।
भाजयुमो के जिलाध्यक्ष रिकन पटनायक की अगुवाई में हुए इस प्रदर्शन में मोर्चा के उपाध्यक्ष विजय अग्रवाल, उत्तम विश्वाल, सतीश दोरा, विकास भोई, परशुराम पंडा, मानस बक्सी, अविनाश तिवारी, प्रभुदत्त पंडा, सुरेंद्र प्रधान, मनोरंजन थापा, गोगा ¨सह, कांचन जोहार, प्रकाश पांडे, संजय पात्र प्रमुख शामिल रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें