Move to Jagran APP

बिहार के 3 गांजा तस्कर समेत 4 लोग गिरफ्तार

ओडिशा से बिहार गांजा तस्करी करने वाले एक गिरोह के चार सदस्यों को स्थानीय खेतराजपुर थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Jan 2022 07:18 AM (IST)Updated: Fri, 21 Jan 2022 07:18 AM (IST)
बिहार के 3 गांजा तस्कर समेत 4 लोग गिरफ्तार
बिहार के 3 गांजा तस्कर समेत 4 लोग गिरफ्तार

संवाद सूत्र, संबलपुर : ओडिशा से बिहार गांजा तस्करी करने वाले एक गिरोह के चार सदस्यों को, स्थानीय खेतराजपुर थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में से तीन बिहार के भोजपुर जिला और एक ओडिशा के अनुगुल जिला का बताया गया है। इनके पास से पुलिस ने 28 किलो 665 ग्राम गांजा, एक ऑटोरिक्शा, 4 मोबाइल फोन और नकद चार हजार 55 रुपये जब्त किया है।

loksabha election banner

खेतराजपुर पुलिस के अनुसार, बुधवार के अपराह्न, संबलपुर रेल स्टेशन के निकट गांजा के साथ कुछ लोगों के होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्टेशन पहुंची और वहां एक ऑटोरिक्शा में लदे एक बोरे से गांजा जब्त किया। इस सिलसिले में ऑटो चालक अनुगुल जिला के छेंदीपदा थाना अंतर्गत भांगियाकटा गांव के सरोज साहू समेत बिहार के भोजपुर जिला के शाहपुर थाना अंतर्गत रानीसागर गांव के नसीम खान, इस्लाम खान और शमीम खान को हिरासत में लिया।

थाने लाकर पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि यह गिरोह अनुगुल जिला के छेंदीपदा इलाके से गांजा की तस्करी करता रहा है। इस बार भी बिहार से आए गांजा तस्कर छेंदीपदा से गांजा लेकर अनुगुल बस स्टैंड पहुंचे और वहां से सरोज साहू के ऑटोरिक्शा से संबलपुर रेल स्टेशन पहुंचे थे। बिहार के गांजा तस्कर किसी ट्रेन का इंतजार कर रहे थे तभी सूचना मिलने पर खेतराजपुर थाना की पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। चारों आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर गुरुवार के दिन उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। राउरकेला में 20 किलो गांजा के साथ दो युवक जीआरपी के हत्थे चढ़े : कोरापुट से झारखंड की राजधानी रांची जा रहे दो लोगों को राउरकेला जीआरपी ने स्टेशन से 20 किलो गांजा का साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में कोरपुट के मोहनीगोड़ा निवासी दिनेश कुमार राम (32) व रघुनाथ मुंडा (28) शामिल है। जीआरपी दोनों से पूछताछ कर रही है। आरोपितों ने बताया कि वे गुरुवार की सुबह कोरापुट राउरकेला एक्सप्रेस से राउरकेला स्टेशन पहुंचे थे। यहां से उन्हें रांची जाना था। लेकिन गांजा लिए होने के कारण वे पुलिस को देखकर बच रहे थे। उनकी गतिविधि संदिग्ध देख जीआरपी ने दोनों को पकड़ लिया। उनके सामान की तलाशी ली गई। जहां से 20 किलों गांजा मिला। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी रखी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.