बरगढ़ सांसद सुरेश पुजारी कोरोना पॉजिटिव
संवाद सूत्र संबलपुर बरगढ़ सांसद सुरेश पुजारी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जानकारी होने
संवाद सूत्र, संबलपुर : बरगढ़ सांसद सुरेश पुजारी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जानकारी होने के बाद वे संबलपुर के साक्षीपाड़ा स्थित अपने आवास में होम क्वारंटाइन में हैं। इसकी जानकारी उन्होंने शनिवार ट्वीट कर दी।
सांसद पुजारी ने बताया है कि कोरोना संक्रमण का कोई लक्षण नहीं होने के बावजूद शुक्रवार को उन्होंने कोविड टेस्ट कराया था। शनिवार को बरगढ़ जिलाधीश ज्योतिरंजन प्रधान ने उन्हें टेस्ट रिपोर्ट की जानकारी देते हुए बताया कि रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। इसके बाद बरगढ़ जिलाधीश प्रधान, संबलपुर जिलाधीश शुभम सक्सेना और डॉक्टर की सलाह पर होम क्वारंटाइन में हैं और स्वस्थ हैं।
गौरतलब है कि दो दिन पहले, स्थानीय गोविदटोला इलाके में रहने वाले सांसद पुजारी के समर्थक भाजपा नेता भी कोरोना पॉजिटिव मिला था। वह भी होम क्वारंटाइन हैं। उड़ती खबर है कि हाल ही में सांसद पुजारी का जन्मदिन मनाया गया था। संभवत वे किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आये होंगे, साथ ही यह संक्रमण अन्य नेताओं में भी फैला होगा।