कुचिडा में दो सरकारी कर्मचारी हुए संक्रमित
संसू कुचिंडा कुचिडा शहर के एक सरकारी कार्यालय के दो कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिल
संसू, कुचिंडा : कुचिडा शहर के एक सरकारी कार्यालय के दो कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। दोनों को कोविड अस्पताल भेजने के बाद कांटैक्ट ट्रेसिंग किया जा रहा है। दोनों कर्मचारियों पर कोविड नियमों का भी उल्लंघन करने का आरोप है।
प्राप्त सूचना अनुसार कुछ दिन पहले उक्त सरकारी कार्यालय का एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिला था। प्रशासन की ओर से उक्त कार्यालय को कंटेनमेंट जोन घोषित करने के साथ वहां के दो कर्मचारियों का स्वाब नमूना लेने के बाद दोनों को कार्यालय में क्वारंटाइन में रहने को कहा गया था। लेकिन, एक बामड़ा तथा दूसरा सुंदरगढ़ चला गया था। मंगलवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद दोनों को ढूंढकर लाया गया। दोनों कर्मचारियों के कांटैक्ट ट्रेसिंग करना अधिकारियों के लिए सिर दर्द बन गया है।