ब्रजराजनगर में देसी शराब के साथ चार गिरफ्तार
संवाद सूत्र ब्रजराजनगर लखनपुर ब्लॉक की रेंगाली पुलिस ने शनिवार को विभिन्न इलाकों में अभिय
By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Jul 2020 07:55 PM (IST)Updated: Sun, 26 Jul 2020 07:55 PM (IST)
संवाद सूत्र, ब्रजराजनगर : लखनपुर ब्लॉक की रेंगाली पुलिस ने शनिवार को विभिन्न इलाकों में अभियान चलाकर 40 लीटर देसी शराब के साथ चार आरोपितों को गिरफ्तार किया। फटापाली तथा बेदझरण जंगल में शराब भट्टी चलाये जाने की जानकारी मिलने पर पुलिस ने छापामारी करते हुए जंगल से शराब बनाने की सामग्री के साथ ही 25 लीटर शराब जब्त की। पुलिस ने मौके से धरमू मुंडा तथा रोहित मुंडा को गिरफ्तार किया। इसी तरह पुलिस ने बुंदूपाली गांव के दिवाकर देहुरी को आठ लीटर शराब के साथ तथा इसी गांव के चरण सिंह को सात लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया। सभी को शनिवार की शाम को झारसुगुड़ा कोर्ट चालान किए जाने की जानकारी थाना प्रभारी सारंगधर पाणिग्राही ने दी है ।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें