ओडि़या वीडियो एलबम कटकिया पुअ संबलपुरिआ झिअ का विमोचन
नुंआखाई के उपलक्ष्य में मिक्स स्टूडियो की ओर ओडिया वीडियो एल्बम कटकिया पुअसंबलपुरिआ झिअ का विमोचन किया गया ।
संसू, संबलपुर : महान लोकपर्व नुंआखाई के उपलक्ष्य में मिक्स स्टूडियो द्वारा ओड़िया वीडियो 'एलबम कटकिया पुअ, संबलपुरिआ झिअ' का विमोचन किया गया। बॉलीवुड के गायक असित त्रिपाठी और प्रज्ञा के गीतों से सजे इसे एलबम में मुंबई के चित्तरंजन धल ने संगीत दिया हे। मंगलवार की शाम संबलपुर प्रेस क्लब भवन में आयोजित विमोचन कार्यक्रम में बताया गया कि वीडियो एलबम में गाए गीतों में संबलपुरी और ओड़िया भाषा का व्यवहार किया गया है। साथ ही एलबम में संबलपुरी और कटकी मजेदार कहानियों को शामिल किया गया है। इस अवसर पर एलबम के प्रायोजक पीआर और विभूति, संगीत निर्देशक सूरज पुरोहित, तर्पण प्रधान समेत क्लब के अध्यक्ष त्रिविक्रम प्रधान और महासचिव भवानी शंकर भोई उपस्थित थे।