संबलपुर से तालचेर लौटती बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त, महिला समेत दो घायल
सोमवार की शाम संबलपुर से तालचेर की ओर लौट रही एक बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से महिला समेत दो लोग घायल हो गए।
By JagranEdited By: Published: Tue, 14 May 2019 09:37 PM (IST)Updated: Wed, 15 May 2019 06:42 AM (IST)
संसू, संबलपुर : सोमवार की शाम संबलपुर से तालचेर की ओर लौट रही एक बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में बोलेरों में सवार आठ यात्रियों में से तालचेर निवासी विनोद नायक और झिल्ली नायक घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए रेढ़ाखोल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जबकि मामूली रूप से घायल अन्य यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया। घटना संबलपुर-कटक राजमार्ग पर रेढ़ाखोल थाना अंतर्गत बार्षिकीया गांव के निकट की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें