महिला शौचालय में झांक रहे युवक की धुनाई
सेक्टर-16 डी ब्लाक में महिला शौचालय में झांक रहे एक युवक
जागरण संवाददाता, राउरकेला : सेक्टर-16 डी ब्लाक में महिला शौचालय में झांक रहे एक युवक की स्थानीय लोगों ने जमकर धुनाई कर दी। सेक्टर-15 थाना की पीसीआर पुलिस मौके पर पहुंचकर उत्तेजित लोगों से उसे छुड़ाया। इलाके के लोग कई दिनों से उसे ऐसा करते देख रहे थे। युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं लग रही है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।
सेक्टर-16 डी ब्लाक में शनिवार को दोपहर में करीब बारह बजे एक युवक महिला शौचालय की खिड़की से अंदर झांक रहा था। तभी लोगों की नजर उस पर पड़ गई और उसे पकड़ लिया गया। लोगों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी गयी। उसकी पहचान सेक्टर-6 के कल्याण बस्ती निवासी 28 वर्षीय सुशांत सामल के रूप में की गई है।
स्थानीय लोगों के अनुसार सामल को कई दिन से इस इलाके में घूमते देखा गया था एवं घरों की खिड़की से झांकता रहता था। लोग पहले उसे चोर समझते थे पर बाद में पता चला कि उसे सेक्टर-8 इलाके में भी कुछ दिन पहले महिला शौचालय में झांकते पकड़ा गया था। हाथापाई की नौबत आने पर छोड़ दिया गया था। युवक की मानसिक हालत ठीक नहीं लग रही है। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपित को हिरासत में लिया। पुलिस घटना के विभिन्न पहलुओं पर छानबीन कर रही है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप