Move to Jagran APP

धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस उत्सव

प्रभु ईशु के जन्मदिन पर क्रिसमस का उत्सव जिले भर में धूमधाम से

By JagranEdited By: Published: Mon, 25 Dec 2017 06:10 PM (IST)Updated: Mon, 25 Dec 2017 06:10 PM (IST)
धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस उत्सव
धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस उत्सव

जागरण संवाददाता, राउरकेला : प्रभु ईशु के जन्मदिन पर क्रिसमस का उत्सव जिले भर में धूमधाम से मनाया गया। आधी रात को गिरजाघरों में प्रभु के जन्म की घोषणा के साथ विशेष प्रार्थना की गई। प्रभु आशीष, ईशु चुमा, प्रभु प्रसाद के साथ प्रार्थना के बाद एक दूसरे को क्रिसमस की बधाइयां दी गई। रोमन कैथलिक धर्म प्रांत मुख्यालय हमीरपुर चर्च में शहर व आसपास के बीस हजार से अधिक लोग जुटे। इसके अलावा जिले भर के पांच सौ से अधिक छोटे बड़े गिरजाघरों में लोग जुटे। सोमवार को घर-घर में उत्सव मनाया गया।

loksabha election banner

प्रभु ईशु के जन्म दिन पर रविवार की शाम से गिरजाघरों में लोगों का जुटना शुरू हो गया था। अधिकतर गिरजाघरों में रात को दस बजे से प्रार्थना कार्यक्रम आरंभ हुआ। आधी रात को प्रभु ईशु के जन्म दिन पर विशेष प्रार्थना की गई। रोमन कैथोलिक चर्च राउरकेला धर्म प्रांत के मुख्यालय हमीरपुर चर्च में विसप किशोर कुजूर एवं विशप अल्फांस विलुंग की अगुवाई में रात दस बजे सामूहिक प्रार्थना, जन्म दिन के संदेश, ईशु चुमा व परम प्रसाद ग्रहण आदि कार्यक्रम आयोजित किये गए। आधी रात से ही क्रिसमस के गीत गाकर खुशी मनायी गई। ईशु के प्रेम एवं बलिदान को जीवन में उतारने एवं जीव जगत के कल्याण के लिए काम करने का उन्होंने आह्वान किया। इसमें फादर विलियम कुल्लू, फादर रंजीत ¨मज, फादर सेलेस्टिन खाखा, फादर अल्वर्ट खेस भी सहयोग किया। झीरपानी चर्च में भी फादर लवरेंतुस लकड़ा व फादर प्रफुल्ल कुजूर की अगुवाई में बड़े दिन के कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। रेलवे कॉलोनी चर्च, सिविल टाउनशिप चर्च, जलदा चर्च, शक्तिनगर चर्च, बंडामुंडा चर्च के अलावा सुंदरगढ़ जिले के कुआरमुंडा, नुआगांव, बिसरा, लाठीकटा, राजगांगपुर, कुतरा, बड़गांव, सुंदरगढ़ सदर, सबडेगा, गुरुंडिया के चर्च में इसी तरह का कार्यक्रम हुआ। सुबह भी विशेष प्रार्थना सत्र का आयोजन हुआ। इसके बाद लोग घरों में लौटे एवं एक दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.