Move to Jagran APP

फर्टिलाइजर की तीन बस्तियों में गहराया जल संकट

नगर क्षेत्र के फर्टिलाइजर की तीन बस्तियों में राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) की पाइप लाइन से स्टैंड पोस्ट के जरिए पानी की आपूíत की जा रही थी।

By JagranEdited By: Published: Fri, 10 Apr 2020 11:38 PM (IST)Updated: Sat, 11 Apr 2020 06:19 AM (IST)
फर्टिलाइजर की तीन बस्तियों में गहराया जल संकट
फर्टिलाइजर की तीन बस्तियों में गहराया जल संकट

जागरण संवाददाता, राउरकेला : नगर क्षेत्र के फर्टिलाइजर की तीन बस्तियों में राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) की पाइप लाइन से स्टैंड पोस्ट के जरिए पानी की आपूíत की जा रही थी। कंपनी की ओर से अचानक जलापूíत बंद कर दिए जाने से यहां जल संकट उत्पन्न हो गया है। पानी के लोग परेशान हैं।

loksabha election banner

फर्टिलाइजर के मॉडर्न इंडिया बिहारी बस्ती, ऑटो कॉलोनी एवं लाल टंकी अंचल में रहने वाले 20 हजार से अधिक लोगों को आरएसपी की पाइप लाइन से पानी की आपूíत की जा रही थी। पाइप पर विभिन्न स्थानों पर स्टैंड पोस्ट लगाए गए हैं। जहां से लोग पीने का पानी भरते थे। कंपनीा की ओर से गर्मी आने से पहले 8 दिनों से आपूíत बंद कर दी गई है। इससे यहां जल संकट उत्पन्न हो गया है। आरएसपी से जलापूíत शुरू करने का अनुरोध करने के बावजूद इस पर पुनर्विचार नहीं किया जा रहा है। इससे 20 हजार से अधिक की आबादी के समक्ष पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है। इतनी आबादी के लिए यहां केवल 6 नलकूप हैं। इसमें से दो खराब पड़े हैं। 4 नलकूपों से पानी बहुत कम आ रहा है एवं यह पीने लायक भी नहीं है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई हैं। कुछ लोग टैंकर के जरिए क्षेत्र में पानी लाकर बांट रहे हैं। आरएसपी की ओर से फिर से जलापूíत शुरू करने की मांग स्थानीय लोगों की ओर से की गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.