राउरकेला इस्पात संयंत्र में श्रद्धा से हुई विश्वकर्मा पूजा
जागरण संवाददाता, राउरकेला : राउरकेला इस्पात संयंत्र में शुक्रवार को पारंपरिक तरीके
जागरण संवाददाता, राउरकेला :
राउरकेला इस्पात संयंत्र में शुक्रवार को पारंपरिक तरीके से दिव्य वास्तुविद विश्वकर्मा की पूजा की गई। संयंत्र में सौ से अधिक स्थानों पर आकर्षक पंडालों में विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित किये गये।
राउरकेला इस्पात संयंत्र के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अश्विनी कुमार ने संयंत्र के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पूजा पंडालों का अवलोकन करने के साथ साथ कर्मचारियों से विचार विमर्श भी किया। उन्होंने कर्मी समूह के उत्साह एवं सृजनशीलता तथा भावना की प्रशंसा की। पदाधिकारियों के साथ मुख्य कार्यपालक अधिकारी दीपिका महिला संघति के द्वारा संचालिक हस्तशिल्प केन्द्र दीपिका हस्तकरघा गये। दीपिका महिला संघति की अध्यक्ष सविता कुमारी एवं अन्य गणमान्य लोग इसमें शामिल हुए। भगवान विश्वकर्मा को सृजनशीलता, प्रवीणता एवं उद्योग का प्रतीक मना जाता है। राउरकेला इस्पात संयंत्र जैसे तकनीकी केन्द्रित उद्योग में इस समारोह को विशेष महत्व दिया गया। पूजा पंडालों में कलात्मक एवं अभिनव रूप से सजावट की गई है।