Move to Jagran APP

25 किलो गांजा के साथ उत्तर प्रदेश के दो युवक गिरफ्तार

रेलवे पुलिस एवं रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त कार्रवाई में राउरकेला स्टेशन क्षेत्र से 25 किलो गांजा के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Jan 2022 09:55 PM (IST)Updated: Sun, 16 Jan 2022 09:55 PM (IST)
25 किलो गांजा के साथ उत्तर प्रदेश के दो युवक गिरफ्तार
25 किलो गांजा के साथ उत्तर प्रदेश के दो युवक गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, राउरकेला : रेलवे पुलिस एवं रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त कार्रवाई में राउरकेला स्टेशन क्षेत्र से 25 किलो गांजा के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया गया। दोनों युवक उत्तर प्रदेश के बनारस जिला अंतर्गत जगतगंज के निवासी बताए गए हैं। जब्त गांजा की कीमत दो लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।

loksabha election banner

कोरापुट से राउरकेला आ रही इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन में गांजा होने की सूचना राउरकेला रेल पुलिस को मिली थी। अधिकारी रंजन कुमार पटनायक की अगुवाई में पुलिस के साथ आरपीएफ टीम स्टेशन पर मुस्तैद थी। ट्रेन के राउरकेला पहुंचने पर दो संदिग्ध युवक एयरबैग लेकर ट्रेन से उतरे। उन्हें रोक कर बैग की जांच की गई जिसमें गांजा बरामद होने पर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार युवक कुलदीश शर्मा एवं रोहित जायसवाल ने अपना पता उत्तर प्रदेश के बनारस के जगतगंज बताया। वे कोरापुट जिला के दामनजोड़ी से गांजा खरीद कर बनारस बेचने के लिए ले जा रहे थे। बाइक दुर्घटना में दो घायल : फर्टिलाइजर मुख्य मार्ग स्थित फर्टिलाइजर अस्पताल के पास बाइक के अनियंत्रित होने के कारण सवार बंधबासा निवासी बुधराम तांड़ी व उसका साथी अशोक घायल हो गया। दोनों शाम के समय बाइक से कही जा रहे थे। इसी दौरान फर्टिलाइजर अस्पताल के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिससे सड़क पर गिरने से बुधराम को गंभीर चोट आई है। उसे पहले फर्टिलाइजर अस्पताल तथा बाद में राउरकेला सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। जहां उसकी हालत नाजूक बनी हुई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.