Move to Jagran APP

पत्नी हत्या के मामले में दो कांस्टेबल गए जेल

दहेज के लिए उत्पीड़न तथा पत्नी की हत्या के दो अलग अलग मामले में पुलिस के दो कांस्टेबल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 06 Aug 2020 11:41 PM (IST)Updated: Thu, 06 Aug 2020 11:41 PM (IST)
पत्नी हत्या के मामले में दो कांस्टेबल गए जेल
पत्नी हत्या के मामले में दो कांस्टेबल गए जेल

जासं, राउरकेला : दहेज के लिए उत्पीड़न तथा पत्नी की हत्या के दो अलग अलग मामले में पुलिस के दो कांस्टेबल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। प्लांट साइट व छेंड थाना पुलिस मामला कर घटना की जांच कर रही है। छेंड पुलिस ने आरोपित कांस्टेबल अरविद बाग को गिरफ्तार किया गया है। मधुसूदनपल्ली में ती अगस्त को उसकी पत्नी संगीता साहा का शव संदिग्ध अवस्था में मिला था। दहेज के लिए मारपीट करने का आरोप परिजनों की ओर से लगाया गया है। 2013 में दुष्कर्म के मामले में भी उसे गिरफ्तार किया गया था तथा बाद में उनकी शादी हुई थी। दूसरी घटना छेंड कालोनी की है। एल-1 ब्लाक निवासी रिजर्व पुलिस के कांस्टेबल विनोद महापात्र पर पत्नी प्रियंका को प्रताड़ित करने का आरोप है। तीन अगस्त के दिन बाथरूम में प्रियंका का शव संदिग्ध परिस्थिति में बरामद किया गया था। परिजनों ने उसकी हत्या करने के बाद हृदयाघात से मौत का बहाना बनाने का आरोप लगाया गया है। इस संबंध में थाने में शिकायत के बाद पुलिस द्वारा आरोपित को गिरफ्तार किया गया है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.