छिनतई में दो आरोपित गिरफ्तार, भेजे गए जेल
जासं, राउरकेला : झीरपानी पुलिस ने छिनतई के एक मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। जिन्हें न्य
By JagranEdited By: Published: Sat, 07 Apr 2018 06:12 PM (IST)Updated: Sat, 07 Apr 2018 06:12 PM (IST)
जासं, राउरकेला : झीरपानी पुलिस ने छिनतई के एक मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। जिन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गोपबंधुपाली अंचल के बंटी साहु व शशि शर्मा शहर में किसी अकेली महिला या युवती को देखकर उसका मोबाइल फोन छीनकर भाग जाते थे। इसकी शिकायत होने से पुलिस ने मामले की छानबीन कर रही थी। इसी क्रम में झीरपानी पुलिस ने इन दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें