बंदूक के बल पर दुकानदार से लूट का प्रयास
छेंड थाना अंतर्गत छेंड कॉलोनी के कालिया वेराईटी के माि
जागरण संवाददाता, राउरकेला : छेंड थाना अंतर्गत छेंड कॉलोनी के कालिया वेराईटी के मालिक को शुक्रवार की रात को दो नकाबपोशों ने लूटने का प्रयास किया। इस दौरान दुकान के कर्मचारी के समय से पहुंच जाने के कारण दोनों लुटेरे फरार हो गए। इस संबंध में दुकानदार ने छेंड थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामला दर्ज कर लुटेरों की तलाश में जुटी है।
पुलिस के अनुसार छेंड मुख्य मार्ग पर निहार मेडिकल के निकट स्थित कालिया वेराईटी दुकान के मालिक रमेश चंद्र बेहरा शुक्रवार रात लगभग 11 बजे दुकान बंद करने जा रहे थे। तभी बाइक पर सवार दो नकाबपोशों ने आकर उनके सिर पर बंदूक तानकर लूटने का प्रयास किया। यह देख दुकान के दूसरे काम में व्यस्त कर्मचारी को उधर आता देख दोनों नकाबपोश वहां से फरार हो गए। इस संबंध में दुकान मालिक रमेश ने छेंड थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस एक मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। इस घटना के बाद छेंड अंचल के दुकानदारों में भय देखा जा रहा है।