त्रिशक्ति सेवा ट्रस्ट ने की दिव्यांगों की सेवा
त्रिशक्ति सेवा ट्रस्ट की ओर से शनिवार को दिव्यांगों के लिए से
जागरण संवाददाता, राउरकेला: त्रिशक्ति सेवा ट्रस्ट की ओर से शनिवार को दिव्यांगों के लिए सेवा शिविर लगाया गया। हनुमान वाटिका के पास निर्माणाधीन त्रिशक्ति धाम परिसर में आयोजित शिविर में दो दिव्यांगों को तिपहिया साइकिल प्रदान की गई। जबकि अन्य एक दिव्यांग को व्हील चेयर प्रदान की गई। ट्रस्ट की ओर से आगामी दिनों में इस तरह का सेवा शिविर जारी रखने की जानकारी दी गई है।
शनिवार की सुबह आयोजित इस शिविर में नगरपाल विधायक सह त्रिशक्ति सेवा ट्रस्ट के चेयरमैन दिलीप राय ने इन दिव्यांगों में तिपहिया साइकिल तथा व्हील चेयर का वितरण किया। इस दौरान विधायक ने दिव्यांगों का कुशल-मंगल पूछा और उनकी समस्या व असुविधा का समाधान करने में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। दिव्यांगों को प्रदत्त तिपहिया साइकिल व व्हील चेयर के दानदाता दौलत अग्रवाल, मनोज जैन तथा दिनेश अग्रवाल (टिल्लू) भी इस अवसर पर उपस्थित थे। इस दौरान ं ट्रस्ट की ओर से बताया गया कि जिन दिव्यांगों को चलने-फिरने में परेशानी हो रही थी, उनका पता लगाने के बाद ही सामान वितरण किया गया। कार्यक्रम में ट्रस्ट के उपाध्यक्ष सुरेश ¨जदल, सचिव शंभूनाथ भज्जिका समेत ट्रस्टी संजय बंसल, प्रेम मोदी, शिबू अग्रवाल, बबल गोयल, उमंग अग्रवाल, नंदू बगड़िया के अलावा विधायक प्रतिनिधियों में हरिहर राउतराय, रमेश बल, रंजीत नायक, बेनी ¨सह व अन्य उपस्थित थे।