जयंती पर डा. आंबेडकर को दी श्रद्धांजलि
भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न डा. बीआर आंबेडकर की
By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Apr 2019 09:39 PM (IST)Updated: Sun, 14 Apr 2019 09:39 PM (IST)
जागरण संवाददाता, राउरकेला: भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न डा. बीआर आंबेडकर की जयंती पर विभिन्न संगठनों की ओर से भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। उदितनगर स्थित डा. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।
इस अवसर पर अन्य संगठनों में से राउरकेला डोमेस्टिक गैस डिलीवरी व मैकेनिक संघ की ओर से बाबा साहब को श्रद्धांजलि देने के साथ शिक्षित बनो, संगठित बनो व संघर्ष करो के नारे पर प्रकाश डाला गया। इसमें संघ के महासचिव रमेश बल, सलाहकार व्यासदेव नाथ के साथ संघ के अध्यक्ष महेंद्र बाग, सचिव सैम्युएल हरिपाल, शरत जेना, बबलू सिंह, कृष्णचंद्र पटनायक, विपिन सुना, जीतेंद्र हरिपाल समेत अन्य सामाजिक संगठनों से जुड़े व्यक्ति शामिल थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें