भारतीय हॉकी टीम में राउरकेला के तीन खिलाड़ी
राउरकेला के तीन खिलाड़ियों का चयन भारतीय पुरुष हॉकी टीम में चयन किया गया है।
By Edited By: Published: Wed, 06 Mar 2019 11:09 PM (IST)Updated: Wed, 06 Mar 2019 11:09 PM (IST)
राउरकेला, जेएनएन। राउरकेला के तीन खिलाड़ियों का चयन भारतीय पुरुष हॉकी टीम के लिए किया गया है। चयनित वीरेंद्र लकड़ा, अमित रोहिदास और शिलानंद लकड़ा मलेशिया में आयोजित अजलान शाह कप हॉकी में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। सेल हॉकी अकादमी राउरकेला के वीरेंद्र लकड़ा डिफेंडर तथा शिलानंद लकड़ा फारवार्ड खिलाड़ी हैं जबकि पानपोष स्पोर्ट्स हॉस्टल के अमित रोहिदास डिफेंडर के रूप में खेलते हैं।
बेंगलुरु में चल रहे प्रशिक्षण शिविर में बुधवार को 18 सदस्यीय भारतीय हॉकी टीम का चयन किया गया। इसमें तीनों को प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है। तीनों 23 मार्च से मलेशिया के आइपोह में आयोजित प्रतियोगिता में खेलेंगे। राउरकेला के तीन खिलाड़ियों का अजलान शाह हॉकी में मौका मिलने पर उनके कोच एवं साथियों में हर्ष है एवं खेल में अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद जताई गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें