सुंदरगढ़ में आयोजित होगा तीसरा संबलपुरी सम्मेलन
संबलपुर भाषा साहित्य संस्कृति व परंपरा के प्रसार निहित प्रतिभा को सामने लाने तथा अंचल के अधिकारों के संघर्ष हेतु पश्चिमांचल एकता मंच द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।
संसू, सुंदरगढ़ : संबलपुर भाषा, साहित्य, संस्कृति व परंपरा के प्रसार, निहित प्रतिभा को सामने लाने तथा अंचल के अधिकारों के संघर्ष हेतु पश्चिमांचल एकता मंच द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। खासकर एक अगस्त को संबलपुरी दिवस व राष्ट्रीय संबलपुरी सम्मेलन का आयोजन लोकप्रिय रहता है। इस वर्ष 28 फरवरी को होने वाले राष्ट्रीय संबलपुरी सम्मेलन की तैयारी शुरू कर दी गई है। इस वर्ष यह सम्मेलन सुंदरगढ़ में आयोजित किया जाएगा।
रविवार को सुंदरगढ़ में हुई संस्था की बैठक में यह निर्णय लिया गया। विशिष्ट गीतकार व कवि दुर्गामधाव पंडा को इस सम्मेलन का आवाहक मनोनीत किया गया है। हालांकि कोरोना के चलते इस वर्ष सम्मेलन एक दिवसीय रखा गया है। मंच के सुंदरगढ़ जिला आवाहक रोशन कुमार साहू की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में भवानी भोई, मानस रंजन बक्सी, पंकजिनी मेहेर, कांति मेहेर, संतोष कुमार, राजेश स्वाई, कविता पंडा, आरती पंडा, राजश्री मेहेर, अजित कुमार रथ, विवेकानन्द मिश्र, मोहम्मद नासिर, सोनू यादव, संतोष अमात, शीतल महापात्र, रंजू ठाकुर, प्रदीप दत्त, भूपेन अमात, आलोक सिंह, मीनाक्षी नायक स्वाति पुरोहित, प्रियंका जेना, पूजा पटेल, लिप्सा दास, विवेक नाएक, अमन दास, रितेश पुरोहित, शुभम नायक, देवाशीष साहू शामिल हुए। बारिक समाज ने दी कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि : निखिल उत्कल बारिक समिति, राउरकेला की ओर से रविवार को बसंती कालोनी में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई। कर्पूरी ठाकुर की तस्वीर पर पुष्प अर्पित उन्हें नमन किया गया। शाखा उपाध्यक्ष रवींद्र ठाकुर, महासचिव बासुदेव बारिक, कोषाध्यक्ष संजय ठाकुर, अनिल शर्मा, अवधेश शर्मा, भंजकिशोर बारिक ने समाज को एकजुट करने तथा नई दिशा देने में कर्पूरी ठाकुर के अवदान पर प्रकाश डाला। सचिव सुकांत बारिक ने शारीरिक दूरी का पालन करने तथा इसमें मास्क पहन कर शामिल होने पर आभार प्रकट किया।