स्वाधादेव सिंह बनी राउरकेला की नयी एडीएम
राउरकेला की नयी अतिरिक्ति जिलापाल के रूप मे भारतीय प्रशासनिक अधिकारी स्वाधादेव सिंह को नियुक्त किया गया है। राज्य सरकार की ओर से इसके लिए विज्ञप्ति जारी कर दी गयी है। एडीएम डा. येदुला विजय अब केवल राउरकेला स्मार्ट सिटी व महानगर निगम का दायित्व संभालेंगे। इससे पहले दोनों ही प्रभार उनके ऊपर था।
जागरण संवाददाता, राउरकेला : शासन ने राउरकेला की नई अतिरिक्त जिलापाल के रूप में भारतीय प्रशासनिक अधिकारी स्वाधादेव सिंह को नियुक्त किया है। इस संबंध में विज्ञप्ति जारी कर दी गयी है। एडीएम डा. येदुला विजय अब राउरकेला स्मार्ट सिटी व महानगर निगम का दायित्व संभालेंगे। इससे पहले दोनों प्रभार उन्हीं के पास था।
स्वाधादेव सिंह वर्तमान में गजपति जिले में अतिरिक्त जिलापाल के पद पर कार्यरत हैं। 2014 बैच की भारतीय प्रशासनिक अधिकारी स्वाधादेव सिंह इससे पहले सुंदरगढ़ जिले में विभिन्न पदों पर कार्य कर चुकी हैं। सुंदरगढ़ नगरपालिका के कार्यपालक अधिकारी तथा बणई में अनुमंडलीय पदाधिकारी के रूप में भी उन्होंने कार्य किया है।
बणई में उपजिलापाल के रूप में काम करने के दौरान उन्होंने कई उल्लेखनीय विकास व संस्कारमूलक कार्य किए हैं। उन्हें अब राउरकेला में अतिरिक्त जिलापाल का दायित्व दिया गया है। इससे पहले डा. येदुला विजय को अतिरिक्त जिलापाल के साथ राउरकेला महानगर निगम का कार्यपालक अधिकारी तथा स्मार्ट सिटी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी का भी दायित्व दिया गया था। एडीएम के पद पर स्वाधादेव सिंह की नियुक्ति के बाद उन्हें केवल राउरकेला महानगर निगम का कार्यपालक अधिकारी तथा स्मार्ट सिटी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी का दायित्व संभालना होगा।