त्रिनाथ मंदिर में हुआ सुंदरकांड का पाठ
शहर के न्यू बस स्टैंड स्थित त्रिनाथ मंदिर में गणेशोत्सव पर स
जागरण संवाददाता, राउरकेला :
शहर के न्यू बस स्टैंड स्थित त्रिनाथ मंदिर में गणेशोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजित किया गया। शाम से शुरू होकर देर रात तक चले कार्यक्रम में जनकल्याण संगठन के अध्यक्ष नरेंद्र त्रिपाठी, उर्मिला देवी उपस्थित रहे। राम-सिया-राम के जयकारों से मंदिर परिसर गूंजता रहा। जिसके बाद प्रसाद सेवन हुआ। मंदिर से जुड़े रितेश तिवारी ने बताया कि हर वर्ष गणेशोत्सव पर मंदिर परिसर में सुंदरकांड पाठ आयोजित होता है। मंदिर के पुजारी दुर्गेश तिवारी ने भगवान गणेश के समक्ष पूजा अर्चना की। सुंदरकांड पाठ में विमलकांत ठाकुर, उमेश श्रीवास्तव, राजेश तिवारी, अतरीमुनी पांडेय, पुनम देवी, शकुंतला देवी, शांति देवी, ने पाठ किया। आयोजित भंडारे में इरफान खान, नीरज शर्मा, छब्बे ¨सह का सहयोग रहा। अन्य में कमल साह, सुमित, अरुण विश्वकर्मा, रजत, कमलेश तिवारी, राजेंद्र भाटिया, विजय माझी, रितेश तिवारी, गोल्डन तिवारी मौजूद थे।