छठी बार आरटीओए अध्यक्ष बने सुभाष
पावर हाउस स्थित राउरकेला ट्रक मालिक संघ (आरटीओए) का
जागरण संवाददाता, राउरकेला : पावर हाउस स्थित राउरकेला ट्रक मालिक संघ (आरटीओए) का 2019- 2020 का वार्षिक चुनाव रविवार को संघ कार्यालय में आयोजित हुआ। संघ के सदस्यों ने संघ का चुनाव न करा कर पदाधिकारियों सर्वसम्मति से चयन किया। इसमें अध्यक्ष सुभाषचंद्र दास, सचिव जगदीश जायसवाल, सहसचिव रवींद्र सिंह उर्फ पंकज सिंह, कोषाध्यक्ष आरएन पॉल को चुना गया। उपाध्यक्ष पद के लिए संघ के सदस्यों ने बीएन कर व मोहन सिंह पाबला का नाम चुनाव अधिकारी महेश पंडा के सामने नाम रखा। संघ के सदस्यों ने उपाध्यक्ष के रूप में पाबला का चुनाव किया।
छठवीं बार अध्यक्ष बने सुभाषचंद्र दास ने कहा कि ट्रक मालिकों के हित के लिए कार्य करना ही संघ का मुख्य उद्देश्य है। ट्रक मालिकों के समस्याओं का सभी के सहयोग से समाधान किया जाएगा। दूसरी बार संघ के सचिव बने जगदीश जायसवाल ने कहा कि शहर में इकलौता ट्रक मालिक संघ है। जिसमें ट्रक मालिकों को किसी भी बात को स्वतंत्र रुप से बोलने की आजादी है। ट्रक मालिकों की जो भी समस्या है उसका समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। अन्यों में कमला तिवारी, सोनू सिंह ने सहयोग किया। बड़ी संख्या में ट्रक मालिक संघ के सदस्य उपस्थित थे।