गो पालन के कारण ही भगवान श्रीकृष्ण का नाम गोपाल पड़ा : राधाकृष्ण महाराज
श्री केदारनाथ अग्रवाल छगनलाल सागरमल परिवार की ओर से आयोजित श्रीमद भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ में दूसरे दिन व्यासपीठ पर विराजमान संत श्री राधाकृष्ण महाराज द्वारा गो माता के महत्व का विस्तार से वर्णन किया गया।
जागरण संवाददाता, राउरकेला : श्री केदारनाथ अग्रवाल छगनलाल सागरमल परिवार की ओर से आयोजित श्रीमद भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ में दूसरे दिन व्यासपीठ पर विराजमान संत श्री राधाकृष्ण महाराज द्वारा गो माता के महत्व का विस्तार से वर्णन किया गया। महाराज श्री ने बताया कि गो माता के पालन के कारण ही भगवान श्रीकृष्ण का नाम गोपाल पड़ा था। भगवान का जन्म ही गोमाता की रक्षा के लिए हुआ था। इस बीच महाराज ने परम संत सुखदेव के जन्म की कथा का भी जिक्र किया। कहा कि उनके पिता वेदव्यास ने उन्हें सबसे पहले श्रीमद भागवत कथा सुनाई थी। जिसे सुखदेव जी ने महाराजा परीक्षित को सुनाया तथा उन्होंने मोक्ष प्राप्त किया। इसके अलावा महाराज श्री ने अश्वत्थामा, पितामाह भीष्म की कथा के साथ कलयुग के आगमन प्रसंग को विस्तार से वर्णित किया। साथ ही राजा परीक्षित और भक्त प्रहलाद के जन्म की कथा के साथ भगवान के वाराह अवतार की कथा सुनायी।