पांच घंटे मशक्कत के बाद पकड़ में आया नाग
कुआरमुंडा प्रखंड के ठेलीबहाल निवासी रामेश्वर ¨सह के घर
जागरण संवाददाता, राउरकेला: कुआरमुंडा प्रखंड के ठेलीबहाल निवासी रामेश्वर ¨सह के घर में पूजा घर से निकले नाग से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। गृहस्वामी के दामाद संतोष ¨सह ने गूगल पर सर्च कर स्नैक कैचर से संपर्क कर उन्हें इसकी जानकारी दी। करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद नाग को पकड़ा गया। जिसके बाद उसे कुआरमुंडा वन विभाग को सौंप दिया गया।
गृहस्वामी की बेटी मौसमी ने बताया कि सुबह के वक्त उनके घर में नाग दिखा था। जिसके बाद सभी लोग से बाहर आ गए। इलाके के लोगों को पता चला तो वे भी भयभीत हो गए। जिसके बाद उनके पति ने किसी तरह स्नैक कैचर देवानंद बेहेरा को इसकी सूचना दी और उन्होंने मौके पर पहुंच कर नाग को पकड़ लिया। देवानंद ने बताया कि उनके हेल्पलाइन नंबर पर फोन करने से वह आकर सांप पकड़ते हैं और इसका कोई शुल्क वे नहीं लेते।