यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सेवा और समर्पण सरदार पटेल के आदर्श : डा. महंतो
प्रधानपाली स्थित सरदार पटेल भवन में आयोजित सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती के मौके पर मुख्य अतिथि डा. केसी ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, राउरकेला : प्रधानपाली स्थित सरदार पटेल भवन में आयोजित सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती के मौके पर मुख्य अतिथि डा. केसी महंतो ने कहा कि सेवा और समर्पण भाव से देश व समाज की सेवा करना सरदार पटेल के आदर्श थे। उनकी जयंती पर उनके आदर्शों का अनुसरण करने से ही जयंती कार्यक्रम सार्थक साबित हो सकता है। उन्होंने इस क्षेत्र से अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने तथा विभिन्न सामाजिक सेवा कार्य करने पर जोर दिया। उन्होंने राउरकेला में सरदार पटेल भवन निर्माण कार्य पूरा कर बाहर से आने वालों के ठहरने का प्रबंध कराने की बात भी कही।
सरदार पटेल कल्चरल एसोसिएशन के निवर्तमान अध्यक्ष युगल किशोर महंतो की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में संस्थापक सदस्य रणवीर महंतो ने संगठन के इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि 1979-80 में अखिल भारतीय संगठन के रूप में इसका पंजीकरण हुआ था एवं तब से ही यह विभिन्न सामाजिक कार्य करता रहा है। उन्होंने कहा कि 1976 में इस संगठन की परिकल्पना की गई थी। 40 साल में संगठन ने केवल नींव बनायी है वर्तमान समय में युवाओं के आगे आकर काम कर इससे विशाल रूप देना होगा। विवेकानंद महंतो ने एसोसिएशन के भवन को पूर्ण रूप प्रदान करने के लिए सांसद व विधायक कोष से अनुदान लेकर इस्तेमाल करने पर जोर दिया। उन्होंने सामाजिक सेवा कार्य के लिए युवाओं से आगे आने का आह्वान किया। इस अवसर पर तीन साल के लिए नई कमेटी का गठन किया गया जिसमें सुभाष चंद्र महंतो अध्यक्ष, सीताराम महंतो व चारुशिला महंतो उपाध्यक्ष, मनोरंजन महंतो महासचिव, रसानंद महंतो, प्रदीप कुमार महंतो व रघुनाथ महंतो उप महासचिव, मनोरंजन महंतो कोषाध्यक्ष, भाष्कर महंतो संयुक्त कोषाध्यक्ष, प्रदीप महंतो व दीपिका महंतो सांस्कृतिक सचिव, सागरिका महंतो व सविता महंतो उप सांस्कृतिक सचिव बनाये गए हैं। विचित्रा महंतो, बेणुधर महंतो, निरंजन महंतो, मधुसूदन महतो सचिव, महेन्द्र महतो व जगन्नाथ महतो मीडिया सचिव, पटेल चंद्र महंतो, विष्णु चरण महंतो सामाजिक सलाहकार, अधिवक्ता निरंजन महंतो कानूनी सलाहकार, रणवीर महंतो, युगल किशोर महंतो, खितिश चंद्र महंतो, महेश्वर महंतो, विवेकानंद महंतो, चुनाराम महंतो, दशरथ महंतो, तुलसीदास महंतो, आशीष महंतो, जेठू महंतो, कालीपद महंतो, ध्रुव महंतो व निशा महंतो को मुख्य सलाहकार के रूप में शामिल किया गया।
