विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आरएसपी में कई इकाइयां पुरस्कृत

By JagranEdited By:
Published: Fri, 14 Apr 2017 02:48 AM (IST)

जागरण संवाददाता, राउरकेला : गोपबंधु ऑडिटोरियम में राउरकेला स्टील प्लांट (आरएसपी) के

आरएसपी में कई इकाइयां पुरस्कृत
आरएसपी में कई इकाइयां पुरस्कृत

जागरण संवाददाता, राउरकेला : गोपबंधु ऑडिटोरियम में राउरकेला स्टील प्लांट (आरएसपी) के विभिन्न विभागों को उनके पर्यावरण अनुकूल प्रयासों के लिए पुरस्कृत किया गया। इसमें ¨सटर प्लांट-3 को ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में बेहतर प्रयास के लिए कार्यपालक निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) पीके प्रधान ने विभागीय टीम को ऊर्जा पुरस्कार से नवाजा। साथ ही प्लांट के अंदर हरियाली फैलानेवाले विभागों को ग्रीन शील्ड व पर्यावरण पुरस्कार प्रदान किए।

ग्रीन शील्ड का प्रथम पुरस्कार नई प्लेट मिल ने प्राप्त किया जबकि ¨सटर प्लांट-टू को द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया। हॉट स्ट्रीप मिल एवं पाइप प्लांट ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। विभिन्न पर्यावरण पैरामीटरों में श्रेष्ठ निष्पादन दर्ज करानेवाले विभागों को पर्यावरण पुरस्कार प्रदान किया गया। ¨सटर प्लांट-3 ने आयरन एवं स्टील जोन से यह पुरस्कार प्राप्त किया जबकि रो¨लग मिल जोन से हॉट स्ट्रीप मिल ने यह पुरस्कार जीता।