Move to Jagran APP

राउरकेला पुलिस जिला में लगातार बढ़ते जा रहे सड़क हादसे

पुलिस व प्रशासन की ओर से हर साल सड़क सुरक्षा के प्रति लोगो

By JagranEdited By: Published: Mon, 04 Feb 2019 11:19 PM (IST)Updated: Mon, 04 Feb 2019 11:19 PM (IST)
राउरकेला पुलिस जिला में लगातार बढ़ते जा रहे सड़क हादसे
राउरकेला पुलिस जिला में लगातार बढ़ते जा रहे सड़क हादसे

जागरण संवाददाता, राउरकेला : पुलिस व प्रशासन की ओर से हर साल सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए सुरक्षा सप्ताह मनाया जाता है पर दुर्घटना थमने का नाम नहीं ले रही है। राउरकेला पुलिस जिला में पांच साल में 4431 दुर्घटनाएं हुई जिनमें 1740 लोगों की जान गई है तथा 1888 लोग सामान्य जख्मी तथा 1987 गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं।

loksabha election banner

हर साल सड़क सुरक्षा सप्ताह पर लोगों के बीच पर्चे बांट कर तथा कुछ छात्रों के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर इसकी औपचारिकता पूरी की जाती है। इसके बावजूद जागरूकता के अभाव तथा लापरवाही के चलते दुर्घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। राउरकेला पुलिस जिले में 2013-14 में 828 दुर्घटनाएं हुई थी जिनमें से 339 लोगों की जान गई तथा 361 लोग सामान्य तथा 397 गंभीर रूप से जख्मी हुए थे। 2014-15 में 854 दुर्घटनाएं हुई थीं जिनमें 357 लोगों की जान गई थी। 372 सामान्य रूप से तथा 358 गंभीर रूप से जख्मी हुए थे। 2015-16 में 865 दुर्घटनाओं में 331 लोगों की जानें गई। 374 लोग सामान्य तथा 388 लोगों को गंभीर चोट लगी। 2016-17 में 919 सड़क दुर्घटना दर्ज हुए जिनमें 345 लोगों की मौत तथा 399 सामान्य तथा 399 को गंभीर चोट लगी। 2017-18 में 965 हादसे हुए जिनमें 368 की जान गईी है जबकि 382 सामान्य तथा 445 को गंभीर चोट लगी। इस वर्ष केवल एनएच-143 पर 262 दुर्घटनाएं हुई हैं एवं 108 लोगों की जान गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.