Move to Jagran APP

राम मंदिर निर्माण के लिए गीत गाकर अलख जगा रहे राजकिशोर

अयोध्या में श्रीराम जन्म भूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण कार्यक्रम में शामिल लहुणीपाड़ा ब्लाक के लहंगापाड़ा निवासी 50 वर्षीय राजकिशोर महतो इसमें पूरी तरह से रम गए हैं।

By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Jan 2021 10:15 PM (IST)Updated: Sat, 23 Jan 2021 10:15 PM (IST)
राम मंदिर निर्माण के लिए गीत गाकर अलख जगा रहे राजकिशोर

जागरण संवाददाता, राउरकेला : अयोध्या में श्रीराम जन्म भूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण कार्यक्रम में शामिल लहुणीपाड़ा ब्लाक के लहंगापाड़ा निवासी 50 वर्षीय राजकिशोर महतो इसमें पूरी तरह से रम गए हैं। खुद इसके लिए गीत बनाकर गाते हुए गांवों में घर-घर जाकर राम नाम का प्रचार कर रहे हैं। मकर संक्रांति से उन्होंने यह अभियान शुरू किया है जो 10 फरवरी तक चलेगा। उनके गीत से लोग काफी प्रभावित हो रहे हैं।

loksabha election banner

विश्व हिन्दू परिषद की ओर से राम मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। सुंदरगढ़ जिले के विभिन्न गांवों में लोग जा रहे हैं एवं भगवान राम के नाम जाप के साथ निधि समर्पण के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। राजकिशोर महतो भी इसमें शामिल होकर पूरी तरह से रम गए हैं। नाच-गान के साथ वह लोगों को राम नाम के महत्व के बारे में बता रहे हैं। अपने गीत के जरिये लोगों को संदेश दे रहे हैं कि पांच सौ साल के संघर्ष के बाद भगवान श्रीराम की सेवा का अवसर मिला है। मनुष्य जीवन में यह सौभाग्य मिला है। इसे किसी हाल में नहीं गंवाना है। इस युग के तारणहार भगवान राम के नाम पर हमें सबकुछ समर्पित करने का समय आया है।

बणई में निखिल उत्कल बारिक समिति का पुनर्गठन : बणई स्थित बाबा बणेश्वर मंदिर परिसर में निखिल उत्कल बारिक समिति की बैठक हुई जिसमें विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा करने के साथ ही कमेटी का पुनर्गठन किया गया। बीके बारिक की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में सचिव तुषार बारिक ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए युवाओं को आगे आने, महिलाओं को भी संगठित कर विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल करने पर जोर दिया। नई कार्यकारिणी में गौतम बारिक अध्यक्ष, भोलानाथ बारिक उपाध्यक्ष्, भ्रमर बारिक सचिव, सुशांत बारिक कोषाध्यक्ष मनोनीत किए गए। बणई लहुणीपाड़ा व गुरुंडिया ब्लाक के लिए शंभूनाथ बारिक, कैलाश ठाकुर, सुरेश बारिक को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.