यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 11, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
राजीव सिंह बने ओडिशा कराटे टीम के कोच
कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया (काइ) की ओर से दस से 13 जून

जागरण संवाददाता, राउरकेला : कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया (काइ) की ओर से दस से 13 जून तक नई दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में राष्ट्रीय सब-जूनियर व सीनियर कराटे चैंपियनशिप होगी। इस चैंपियनशिप में ओडिशा की 48 सदस्यीय टीम भी शामिल है।
चैंपियनशिप में शामिल ओडिशा की टीम के लिए राउरकेला उत्कल कराटे स्कूल से जुड़े एशियाई कोच राजीव कुमार सिंह को कोच मनोनीत किया गया है। ओडिशा राज्य कराटे एसोसिएशन (ओस्का) के महासचिव सिहान डा. हरिप्रसाद पटनायक ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। राजीव सिंह यहां पर ओडिशा टीम के कोच के रूप में खिलाड़ियों का मार्ग दर्शन करेंगे। इसके अलावा वे इस चैंपियनशिप में रेफरी की जिम्मेदारी का भी निर्वहन करेंगे।