क्वेस्ट-2018 में सेंट पॉल स्कूल बना चैंपियन
निष्ठा संस्था द्वारा आयोजित इंटर स्कूल क्वीज क्वेस्ट-2018 का ग्रैंड
जागरण संवाददाता, राउरकेला : निष्ठा संस्था द्वारा आयोजित इंटर स्कूल क्वीज क्वेस्ट-2018 का ग्रैंड फिनाले रविवार की शाम सेक्टर-19 स्थित सिविक सेंटर में आयोजित किया गया। इसके ग्रैंड फिनाले में पांच स्कूल की टीमों के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें सेक्टर-19 के हमीरपुर स्थित सेंट पॉल स्कूल की टीम ने चैंपियन का खिताब जीता। जबकि दूसरे नंबर पर चिन्मय स्कूल तथा तीसरे नंबर पर एएनकेडीएवी स्कूल की टीम रही। इस फिनाले में अन्य स्कूलों की टीम में सेंट अरनोल्ड व डीएवी पब्लिक स्कूल की टीम शामिल रही। विजेता टीमों को स्व.यज्ञेश्वर महापात्र के नाम पर नामित यज्ञेश्वर महापात्र मेमोरियल र¨नग ट्राफी प्रदान की गई।
कार्यक्रम में समाजसेवी पद्मिनी पाणिग्राही, राउरकेला चैंबर के पूर्व अध्यक्ष सुनील कयाल, राउरकेला जागरण मंच के अध्यक्ष अमिताभ सामल, सचिव अफरोज अहमद, राउरकेला स्टील प्लांट अधिकारी संघ के अध्यक्ष विमल बिसी समेत डीए राव, मनविन कौर उपस्थित थे। इस दौरान स्व. यज्ञेश्वर महापात्र तथा शहर का प्रसिद्ध बाल कलाकार अम्रितांशु विशोई को निष्ठा सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ अनिल मल्लिक ने किया और क्वेस्ट-2018 के ग्रैंड फिनाले का संचालन सोम परिडा ने संभाली। निष्ठा के अध्यक्ष गौरांग परिजा ने सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम सफल बनाने में निष्ठा के उपाध्यक्ष विश्वरंजन सामल, सहसचिव अब्राहम ¨लकन स्वांई, प्रशांत दास, धनंजय दंडपाट, प्रभात जेना, विजय सुंदरराय, संजय बेहुरा, संदीप जेना, बंटी ¨सह, प्रियंका ¨सह, मोनालिसा, चुमकी, मानसी व अन्य सदस्यों का सहयोग रहा। अंत में सुशांत महंती ने धन्यवाद दिया।