गबन के आरोप में गुरुंडिया कॉलेज के ¨प्रसिपल निलंबित
कॉलेज स्तरीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण के लिए प्राप्त कोष का गबन कर
जागरण संवाददाता, राउरकेला : कॉलेज स्तरीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण के लिए प्राप्त कोष का गबन करने के आरोप में गुरुंडिया पंचायत समिति जूनियर कॉलेज के ¨प्रसिपल तथा ओडिया विभाग की प्राध्यापिका संयुक्ता त्रिपाठी को निलंबित कर दिया गया तथा उनके स्थान पर इतिहास विभाग की प्राध्यापिका चौधुरी महंतो को पदभार सौंपा गया है। शिक्षा वर्ष 2015- 16 एवं 16-17 में ¨प्रसिपल संयुक्ता त्रिपाठी के द्वारा आत्मरक्षा कौशल शिविर के लिए प्राप्त राशि के गबन की शिकायत के बाद उच्च शिक्षा विभाग के अतिरिक्त सचिव ने जिलापाल को जांच का भार सौंपा था। जिलापाल ने उपजिलापाल बणई को जांच कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया। उपजिलापाल ने विभिन्न दस्तावेजों की जांच करने के बाद जिलापाल को रिपोर्ट सौंपी। इसमें 46 छात्राओं के मिले 12 हजार रुपये गबन का उल्लेख था। कॉलेज प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मण मुंडा ने उच्च शिक्षा विभाग के निर्देश के अनुसार संयुक्ता त्रिपाठी को पद से हटा कर चौधुरी महंतो को दायित्व सौंपा।