उदितनगर परेड मैदान में योग दिवस की तैयारी
राउरकेला के उदितनगर मैदान में चौथे विश्व योग दिवस पर एक हज
जागरण संवाददता, राउरकेला : राउरकेला के उदितनगर मैदान में चौथे विश्व योग दिवस पर एक हजार से अधिक लोगों को जुटाने के लक्ष्य के के साथ विश्व योग दिवस कमेटी राउरकेला की तैयारियां शुरू हो गई है। इसके लिए कमेटी का गठन करने के साथ-साथ विभिन्न स्कूल कॉलेज एवं संगठनों से संपर्क किया जा रहा है। सिविल टाउनशिप स्थित दिशा योग एवं नेचरोपैथी सेंटर में कमेटी की ओर से इसकी जानकारी मीडिया को दी गई।
राउरकेला में दिशा योग सेंटर सिविल टाउनशिप, उत्कल गायत्री युवा परिषद छेंड, एनएसएस नीलशैल कॉलेज, इंटरनेशनल नेचरोपैथी आर्गनाइजेशन राउरकेला शाखा समेत अन्य संगठनों को लेकर विश्व योग दिवस कमेटी का गठन किया गया है। इसमें अध्यक्ष बालमुकुंद कादमावाला, संयोजन सचिव सुशांत कुमार शतपथी, संयुक्त संयोजन सचिव प्रशांत कुमार नायक, सलाहकार आदित्य महापात्र, अशोक अग्रवाल, कमल डालमिया, विजय अग्रवाल, सदस्य सुकुरु तांती, सुधांशु शेखर पात्र, आकाश नायक, एचआर नायक, शंभूनाथ दुबे, रवि दास, किरण अग्रवाल आदि शामिल किए गए हैं।
विश्व योग दिवस पर 21 जून की सुबह 5 से 8 बजे तक उदितनगर परेड मैदान में सामूहिक योग का अभ्यास किया जाएगा। इसमें एक हजार से अधिक लोगों को शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है तथा इसके लिए विभिन्न संस्थानों से संपर्क करने की जानकारी संयोजन सचिव सुशांत कुमार शतपथी ने दी है।