Move to Jagran APP

ऑक्सीजन मिशन से जुड़ कर लिया पौधारोपण का संकल्प

दैनिक जागरण के ऑक्सीजन मिशन सर्व धर्म प्रार्थना सभा की जहां सराहना की गई।

By JagranEdited By: Published: Thu, 10 Jun 2021 09:41 PM (IST)Updated: Thu, 10 Jun 2021 09:41 PM (IST)
ऑक्सीजन मिशन से जुड़ कर लिया पौधारोपण का संकल्प

जागरण संवाददाता, राउरकेला : दैनिक जागरण के ऑक्सीजन मिशन सर्व धर्म प्रार्थना सभा की जहां सराहना की गई। वहीं इन दोनों अभियान से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ कर कोरोना से मरने वालों के प्रति मौन प्रार्थना करने तथा उनकी याद में पौधारोपण करने तथा इसके लिए आर्थिक मदद देने का आह्वान किया गया। कोरोना काल में बड़ी संख्या में लोगों ने अपनों को खोया है। ऑक्सीजन की कमी महसूस की है एवं इसे लेकर मची अफरातफरी को भी लोगों ने देखा है। वायु मंडल में प्राण दायक ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ाने का माध्यम केवल हरे-भरे पेड़ की हैं। इस अभियान से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने व अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखभाल करने का सुझाव दिया गया। सर्व धर्म प्रार्थना सभा कर दिवंगतों की स्मृति में पौधारोपण करने पर भी जोर दिया गया। दैनिक जागरण की ओर से कोरोना में जान गंवाने वालों की सद्गति के लिए सर्व धर्म प्रार्थना सभा तथा दिवगंतों के नाम पर पौधारोपण करने का कार्यक्रम प्रशंसनीय है। 14 जून को सुबह 11 बजे एक साथ हम दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करेंगे। इस मौके पर वेदव्यास स्थित महामृत्युंजन मंदिर में यज्ञ का आयोजन किया जाएगा एवं दिवंगतों की स्मृति में दस पौधे लगाए जाएंगे। दैनिक जागरण के सर्व धर्म प्रार्थना सभा कार्यक्रम को सफल बनाएं एवं जो जहां पर भी हों, एक साथ दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें।

loksabha election banner

- डा. उमाकांत पंडा, प्राचार्य संस्कृत कालेज, वेदव्यास। दैनिक जागरण की ओर से कोरोना महामारी के चलते इस दुनिया से विदा लेने वालों की स्मृति एवं उनकी आत्मा की शांति के लिए सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन, प्रशंसनीय पहल है। सभी को इस अभियान में शामिल होना चाहिए। डालमिया विद्यामंदिर राजगांगपुर में भी इस तरह का कार्यक्रम आयोजित होगा। इस मौके पर अपने परिजनों को खोने वाले बच्चों को भी बुलाया जाएगा एवं उनकी स्मृति में पौधे लगाए जाएंगे। विद्यामंदिर परिसर में ऑक्सीजन मिशन के तहत 50 पौधे लगाने का संकल्प है।

- डा. आरके द्विवेदी, प्रिसिपल, डालमिया विद्यामंदिर, राजगांगपुर। कोरोना महामारी में विश्व भर में लाखों लोगों की मौत हुई है। हमने भी हमारे जिले के कई जाने पहचाने व अपने लोगों को इस महामारी में खोया है। यह महामारी आने वाली कई पीढ़ी तक याद की जाएगी। दैनिक जागरण की ओर से ऑक्सीजन मिशन के तहत जो पौधारोपण कार्यक्रम शुरू किया गया है, यह काफी सराहनीय है। हम अपने पंचायत क्षेत्र में दिवंगत लोगों के नाम पर पौधे लगाएंगे। इसके साथ ही इस बार पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित कर विभिन्न स्थानों पर दो सौ से अधिक पौधे लगाने का संकल्प करते हैं।

- नरसिंह मिज, सरपंच लाइंग पंचायत। ऑक्सीजन की कमी को दूर करने के लिए दैनिक जागरण की ओर से ऑक्सीजन मिशन के तहत पौधारोपण कार्यक्रम की शुरुआत की गई है यह वास्तव में काफी प्रशंसनीय है। सभी लोगों को पौधा लगाना चाहिए। बीजू एक्सप्रेस-वे के निर्माण के समय बड़ी संख्या में पेड़ काटे गए हैं। इस क्षेत्र को फिर से हराभरा बनाने के लिए कुछ-कुछ दूरी तक की जिम्मेदारी लेनी होगी तथा इसके लिए तन-मन-धन से सहयोग करने के लिए आगे आना होगा। मैं खुद 50 पौधे दान कर लगवाने का संकल्प लेता हूं।

- अशोक मेहता, राजगांगपुर। कोरोना महामारी के दौरान हमने ऑक्सीजन की कमी के कारण उत्पन्न स्थिति को निकट से देखा है। लोग ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए दर-दर भटक रहे थे। हमें ऑक्सीजन पेड़ पौधों से ही मिलती है। वायुमंडल में अधिक से अधिक ऑक्सीजन आए, इसके लिए पौधा लगाना, उनकी देखभाल करना तथा उन्हें बड़ा कर पेड़ बनाना हम सभी का कर्तव्य है। दैनिक जागरण के ऑक्सीजन मिशन से जुड़कर सभी लोगों को काम करना होगा। अपने घरों के आसपास व खाली जगह पर पौधा लगाना है। दस पौधे लगाकर मैं इस अभियान की शुरुआत करूंगा।

- एजाज अख्तर, कांग्रेस नेता, राउरकेला। दैनिक जागरण के ऑक्सीजन मिशन तथा सर्व धर्म प्रार्थना सभा में हम सभी को शामिल होना चाहिए। कोरोना महामारी के दौरान जान गंवाने वाले कई ऐसे लोग हैं जिनका अंतिम संस्कार भी ठीक तरह से नहीं हो सका है। उन दिवंगत लोगों की सद्गति के लिए हमें प्रार्थना करना चाहिए। ऑक्सीजन मिशन से जुड़कर हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए आगे आना होगा। मारवाड़ी युवा मंच राजगांगपुर की ओर से लोगों को मौन प्रार्थना में शामिल होने के साथ साथ पौधारोपण के लिए संयोजक को भार सौंपा जा चुका है।

- राजेश राजुका, मायुमं, राजगांगपुर।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.